Indira Rasoi Yojana: राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 20 अगस्त 2020 को इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार का प्रयास है कि राज्य में कोई भी भूखा न सोए । इंदिरा रसोई योजना में राज्य के नागरिको को उचित मूल्य पर शुद्ध, ताजा एवं पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना में 213 नगरीय निकायों को सम्मलित किया गया है ,जिसके अंतर्गत 358 रसोईयों के माध्यम से योजना का संचालन किया जायेगा।
राजस्थान में चल रहे अन्नपूर्णा रसोई योजना का नाम परिवर्तित करके इंदिरा रसोई योजना कर दिया गया,आइये इस योजना के बारे में विस्तृत में जानकारी प्राप्त करते है।
Ghar Tak Fibre Schme ~प्रधानमंत्री घर तक फाइबर योजना हिंदी में
Indira Rasoi Yojana क्या है ?
राजस्थान सरकार Indira Rasoi Yojana के माध्यम से गरीब व् जरूरतमंद लोगो को रियायत दर पर दिन में दो बार शुद्ध, ताजा एवं पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। पुरे दिन निरन्तर कठिन परिश्रम के बाद भी स्वयं व् अपने परिवार के लिए दो वक़्त की रोटी का इंतज़ाम न कर पाने वाले गरीबो के लिए यह योजना वरदान सिद्ध होगी।
इस योजना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार है –
- सभी जरूरतमंद को मात्र 8 रूपये में शुद्ध, ताजा एवं पोष्टिक भोजन मिलेगा।
- राज्य सरकार द्वारा 12 रूपये प्रति थाली अनुदान (सब्सिडी ) दिया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत भोजन में प्रति थाली 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 250 ग्राम चपाती एवं आचार सम्मिलित है।
- स्थानीय संस्थाओं के सेवाभाव एवं सहयोग से रसोईयों का संचालन किया जायेगा।
- सभी को दोपहर का भोजन प्रातः 8:30 बजे से मध्यान्ह 1:00 बजे तक एवं रात का भोजन सांयकाल 5:00 बजे से 8:00 बजे तक उपलब्ध कराया जायेगा।
- सरकार द्वारा प्रत्येक रसोई संचालन हेतु एक मुश्त 5 लाख रुपये आधारभूत एवं 3 लाख रुपये प्रतिवर्ष आवर्ती व्यय के लिए दिया जायेगा।
- Indira Rasoi योजना के संचालन हेतु प्रतिवर्ष 100 करोड रूपये का प्रावधान रखा गया है।
Rajasthan Indira Rasoi Yojana का संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | Indira Rasoi Yojana(इंदिरा रसोई योजना) |
शुभारंभ | 20 अगस्त 2020 |
उद्घाटन | मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत |
राज्य | राजस्थान |
बजट (राशि ) | 100 करोड़ रूपये |
योजना का संकल्प | “कोई भूखा ना सोए” |
उद्देश्य | कम कीमत पर शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना |
Indira Rasoi का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा Indira Rasoi Yojana शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब व् जरूरतमंद लोगो को कम पैसे में शुद्ध, ताजा एवं पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
Indira Rasoi Yojana से लाभ
- लोगो की सुविधा के लिए स्थाई रसोई के माध्यम से इस योजना का संचालन किया जायेगा।
- प्रत्येक थाली पर 12 रूपये का सरकार द्वारा सब्सिडी दिया जायेगा।
- जरूरतमंद लोगो को बेहद कम दाम पर भोजन मिलेगा।
- इस योजना के अंतर्गत हर साल 100 करोड रूपये खर्च किया जायेगा।
- राज्य/जिला स्तरीय समिति द्वारा समय -समय पर भोजन का निरीक्षण व गुणवत्ता की जाँच किया जायेगा।
- कोरोना महामारी के बचाव हेतु रसोईयों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी।
Rajasthan Indira Rasoi Yojana का स्वरुप
प्रशासनिक व्यवस्था
- राज्य/जिला स्तरीय प्रबन्धन व मोनेटरिंग समिति का गठन किया जायेगा ,जिससे योजना का संचालन नियमित व् सुचारु ढंग से चल सके।
- स्थानीय संस्थाओ को चयन में प्राथमिकता दिया जायेगा।
- Indira Rasoi योजना की स्थायी एजेण्डा के माध्यम से नियमित समीक्षा किया जायेगा।
राज्य में योजना के अंतर्गत भोजन वितरण की संख्या
- नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 300 थाली दोपहर व 300 थाली रात्रि भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।
- नगर परिषद् क्षेत्र के अंतर्गत 150 थाली दोपहर व 150 थाली रात्रि भोजनउपलब्ध कराया जायेगा।
- नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 150 थाली दोपहर व 150 थाली रात्रि भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।
रसोईयों की संख्या
Rajasthan Indira Rasoi Yojana में 358 स्थाई रसोई की व्यवस्था किया गया है। जिसमे नगर निगम में 87,नगर परिषद् में 102,नगर पालिका में 169 रसोई है।
Rajasthan Indira Rasoi Yojana से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी
- जिला स्तरीय समिति को आवश्यकतानुरूप स्थान, मैन्यू व भोजन समय के चयन की स्वतंत्रता होगी।
- इस योजना के अंतर्गत प्रतिदिन 1.34 लाख व्यक्ति एवं प्रतिवर्ष 4.87 करोड़ जरूरतमंद लोगो को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
- अब स्थाई रसोई स्थापित करके भोजन परोसने की व्यवस्था सरकार द्वारा किया गया है, जिससे योजना का लाभ लेने वाले लोग आराम से बैठकर भोजन कर सकें।
- राज्य सरकार द्वारा जारी घोषणा के अनुसार योजना पर वार्षिक 100 करोड़ रूपये खर्च किया जाएगा ।
- कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से गहलोत सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को दो समय का शुद्ध पौष्टिक भोजन रियायती दर से उपलब्ध कराया जाएगा।
FAQ
Indira Rasoi Yojana क्या है ?
राजस्थान सरकार Indira Rasoi Yojana के माध्यम से गरीब व् जरूरतमंद लोगो को रियायत दर पर दिन में दो बार शुद्ध, ताजा एवं पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।
इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ कब किया गया ?
20 अगस्त 2020
Indira Rasoi Yojana देश के किस राज्य द्वारा लागू की गई है?
राजस्थान
इंदिरा रसोई योजना में प्रति थाली सब्सिडी कितनी मिलेगी ?
इस योजना में प्रति व्यक्ति थाली का मूल्य 20 रूपए रखा गया है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा 12 रूपए तक सब्सिडी दिया जायेगा,शेष 8 रूपए की राशि भोजन करने वाले व्यक्ति को देना पड़ेगा।